सोशल मीडिया के स्टेटस पर खिंची तलवारें

सनावद में गणगौर पर्व के समापन पर दो अलग-अलग जगहों में दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिला भी शामिल है। पहला विवाद ग्राम बड़ूद में हुआ। जहां गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस अपलोड कर दिया था। जिस पर विवाद हो गया। और बात हाथापाई से तलवार और लठ तक पहुँच गई। जिसमें करीब 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी घटना लाल्याखेड़ी की है। जहां विसर्जन की समाप्ति बाद गांव के कुछ लोगों ने विसर्जन कर आ रहे बहुसंख्य लोगों पर हमला कर दिया। पत्थरों से अचानक हमले में करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। दोनो मामलों में मौके पर पहुँची पुलिस ने विवाद सुलझाने के लिए बल प्रयोग भी किया और मामले को शांत कराया।

(Visited 114 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT