देवेन्द्र चौरसिया के परिजनों से आईजी ने किया यह वादा

रामनवमी और आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सागर कमिश्रर मनोहर दुबे, सागर रेंज आईजी सतीश चंद्र सक्सेना, डीआईजी दीपक वर्मा और दमोह एसपी विवेक सिंह अपने पन्ना दौरे से हटा पहुंचे। जहां उन्होंने हटा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली और व्यवस्थाओ का जायजा लिया साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। आईजी अधिकारियों के दौरे की जानकारी लगते ही दिवंगत कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया के परिजन भी उनसे मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और बचे हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जिस पर आईजी ने देवेंद्र चौरसिया के परिजनों को हत्याकांड में फरार बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया ।

(Visited 264 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT