कोयलीबेड़ा में सामने आया भ्रष्टाचार

कोयलीबेड़ा क्षेत्र में निस्वार्थ सेवा दे रही मितानिनों को शासन से प्रोत्साहन राशि दी जाती है…..लेकिन अब यहां भी भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है…..वहीं सूत्रों की मानें तो मितानिनों को शासन से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि देने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा है….इस मामले की जांच के लिए कांकेर में जाँच कमिटी बनाई गई थी….जिसकी जांच के चलते एक कर्मचारी रत्ना सरकार को अलग किया गया है वहीं बाकी शामिल लोगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है….हालांकि जांच के बावजूद कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साधे रहना बहुत से सवाल उठा रहा है वहीं लोगों का कहना है कि इस मामले में लीपापोती की जा रही है…

(Visited 72 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT