नंदकुमार चौहान पर लगे 4 करोड़ के कालेधन के लेनदेन के आरोप

खंडवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नंदकुमार सिंह चौहान और उनके परिवार पर जमीन खरीदी में 4 करोड़ 40 लाख 85 हजार रूपये की ब्लैकमनी के लेनदेन और स्टाम्प ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस चोरी के आरोप लगे हैं। ये आरोप कांग्रेस कमेटी ने लगाए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने एक प्रेस कान्फ्रेस में इन आरोपों को स्पष्ट किया। और प्रमाण भी दिए हैं। कांग्रेस ने नंदकुमार पर सिर्फ कालेधन के लेनदेन नहीं बल्कि स्टाम फीस में हेरफेर कर रजिस्ट्रेशन फीस चोरी का आरोप भी लगाया है। कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि नंदकुमार सिंह चौहान, उनके पुत्र हर्षवर्धन सिंह और भतीजे सुजय सिंह के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। साथ ही चोरी की गई धनराशि भी चौहान से वसूली जाए। इसके अलावा इस अनियमितता में शामिल सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग कांग्रेस कमेटी ने की है। अब देखने वाली बात होगी की प्रशासन इस मामले पर क्या कार्रवाई करता है।

(Visited 64 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT