सनावद के लोगों को शनिवार को देवपुत्र पत्रिका के संपादक विकास दवे को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विकास दवे ने यहाँ आयोजित व्याख्यानमाला में लोगों को भारत की समृद्धि के बारे में बताया। इस व्याख्यानमाला का मां रेवा समिति ने किया था। अपने व्याख्यान के दौरान दवे ने लोगों को भारत के कई महान लोगों के बारे में बताया। और भारतीयों ने जो भी खोज की है। उसके बारे में भी जानकारी दी। दवे ने कहा कि भारत सोने की चिड़िया नहीं, सोने का गरुण है। कार्यक्रम में नटेश्वर नृत्य संस्थान के संपादक संजय महाजन को शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। और अंत में वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।