मध्यप्रदेश में अब होगा जनता का फैसला

मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से 35 अनुसूचित जाति जबकि 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। 148 गैर-आरक्षित सीटें हैं।

विधानसभा की 230 सीटों के लिए 65 हजार 341 मतदान केन्द्र और 26 सहायक मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। प्रदेश में 5 करोड़ 4 लाख 33 हजार 79 मतदाता रजिस्टर्ड हैं। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 63 लाख एक हजार 300 और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 41 लाख 3 हजार 390 है। कुल मतदाताओं में 1389 थर्ड जेंडर और 5 एनआर आई भी शामिल है।
सबसे अधिक 24 लाख 80 हजार 68 मतदाता इंदौर जिले और सबसे कम 3 लाख 84 हजार 782 हरदा जिले में है।
इस बार 2899 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 2644 पुरूष 250 महिला और 5 थर्ड जेंडर है। सबसे अधिक 34 मेहगाँव और सबसे कम 4 गुन्नौर में है।

मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त 7 राजनैतिक दल मे से 6 चुनाव लड़ रहे है। अन्य दलों की संख्या 114 है जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या 1094 है। राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त भारतीय जनता पार्टी 230, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 229, बहुजन समाज पार्टी 227, सीपीआई 18, सीपीआई (एम) 13 उम्मीदवारों के साथ चुनाव-रणभूमि में है। एनसीपी का कोई उम्मीदवार इस बार नही है। अन्य प्रमुख दलों मे आप पार्टी के 208, सपाक्स के 110 और संवर्ण समाज पार्टी के 81 उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहे है।

(Visited 62 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT