17 लाख के कंगन के साथ पकड़ाया युवक

बिलासपुर में पुलिस ने 72 सोने के कंगनों के साथ एक युवक को पकड़ा है। रेल्वे की अनुरक्षण पार्टी ने चेकिंग के दौरान युवक को पकड़ा है। आरोपी ओखा एक्सप्रेस से हावड़ा से रायपुर के लिए सफर कर रहा था। आरोपी युवक शोभित जबलपुर का रहने वाला है। वहीं आरपीएफ ने माल जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जब्त सोने की कीमत 17 लाख रुपये बताई जा रही है। जबकि युवक जप्त किए गए सोने का कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया है।

(Visited 257 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT