गृह मंत्री के गृह नगर में बेखौफ शराब माफिया

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री बाला बच्चन के गृह जिले बड़वानी में शराब माफिया बेखौफ हैं। ये लोग दिन दहाड़े अवैध शराब ढो रहे हैं और इन्हें आबकारी विभाग या पुलिस का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा है। बुधवार को बड़वानी कोतवाली पुलिस ने कुक्षी की तरफ से आ रहे पिकअप वाहन से 41 पेटी अवैध शराब जब्त की। जप्त की गई शराब की कीमत 1 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि 1 आरोपी फरार है। कोतवाली पुलिस ने अबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज के लिया है और शराब के असली मालिक की तलाश की जा रही है वहीं शराब नकली है या असली इसकी जांच भी की जा रही है।

(Visited 95 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT