सिंधिया महारानी का चुनावी खेल

गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस महासचिव बनाए जाने के बाद उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे ने गुना सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर है। वहीं प्रियदर्शिनी राजे का नौ दिवसीय दौरा सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन उन्होंने शिवपुरी में महिलाओं से संवाद किया। इस संवाद के दौरान कई महिलाओं ने प्रियदर्शनी राजे सिंधिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग कर डाली। अपने प्रवास के दौरान कांग्रेस सांसद सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे ने महिला सम्मेलन में आईं महिलाओं से उनकी टेबलों पर जाकर सीधी बात की। महिला कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रियदर्शनी राजे शिवपुरी क्लब गयीं। वहां बच्चों के साथ टेबल टेनिस खेला इसके बाद
बेडमिंटन कोर्ट में प्रियदर्शिनी राजे खुद को रोक नहीं पायीं और बच्चों के साथ शॉट्स लगाए। गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में प्रियदर्शिनी राजे की इस तरह सक्रियता को देखकर उनके यहां से चुनाव लड़ने की संभावनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं।

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT