क्यों हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह गिरफ्तार?

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राकेश सिंह किसानों के मुआवजे और अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया। इस दौरान राकेश सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी गिरफ्तार हुए हैं। यह गिरफ्तारी धारा 151 के तहत कलेक्टर और sp की मौजूदगी हुई है। हालांकि गिरफ्तारी के कुछ समय के बाद ही पुलिस ने शांति भंग नहीं करने की शर्त पर राकेश सिंह को छोड़ दिया। वहीं इस मामले पर राकेश सिंह का कहना है कि यह हमारे आंदोलन की शुरुआत है, हम प्रशासन की गिरफ्तारी से डरने वाले नही है हम किसानों के हक के लिए पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन करेंगे।

(Visited 235 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT