देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड: सड़क पर उतरे हटा के लोग

कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया हत्यकांड के मामले में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हटा के विभिन्न संगठनों और आम लोगो ने लामबंद होकर कैंडल मार्च निकाला। इन लोगों ने हटा थाने में एसडीएम नाथूराम गौड़, एसडीओपी कमल कुमार जैन पुलिस नगर निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अधिकारियों ने जल्द से दल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। ज्ञापन के बाद लोगों ये कैंडल मार्च मंदिर मस्जिद चौराहा से होकर बस स्टैंड से होते हुए वापस मंदिर मस्जिद चौराहा पहुंचा। जहाँ देवेंद्र चौरसिया को श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

(Visited 115 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT