एक साथ 3 दुकानों पर आयकर विभाग का छापा

बालाघाट के व्यापारियों में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया। जब आयकर विभाग की छिंदवाड़ा और बालाघाट की टीम ने सयुंक्त तौर पर शुभम टेडर्स, गायत्री राइस मिल और तरंग इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर एक साथ छापा मारा। बताया जा रहा है कि जिले के तीनों व्यापारिक प्रतिष्ठान काफी समय से आयकर की चोरी करके शासन को नुकसान पहुंचा रहे थे। जिसकी आयकर विभाग को गोपनीय शिकायत भी की गई थी। जिसके बाद बालाघाट और छिंदवाड़ा की संयुक्त आयकर टीम ने एक साथ छापा मारा और आगे की जांच जारी है। हालांकि आयकर अधिकारी यू एस मर्सकोले ने इसे रूटीन जांच बताया है। साथ ही कितनी टैक्स चोरी हुई है। या टैक्स चोरी हुआ भी है या नहीं इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

(Visited 49 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT