कौन है कांग्रेस समर्थक अश्विन शर्मा जिसके पास मिले 10 करोड़ और हीरे जड़े मोबाइल

भोपाल में चल रही आयकर की कार्रयवाही खत्म हो गई है और जानकारी के मुताबिक इस छापे में अश्विनी शर्मा के घर से 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक टीम को अश्विनी के घर से करोड़ों की लग्जरी कारें, वर्च्यू कंपनी को हीरे जड़े मोबाईल और लाखों की विदेशी शराब के साथ ही विदेशी मुद्रा भी मिली है। अश्विनी शर्मा को सीएम कमलनाथ के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ का करीबी बताया जा रहा है हालांकि अश्विनी शर्मा ने खुद को बीजेपी से जुड़ा बताया है। जानकारी के मुताबिक अश्विनी एक आर्म्स डीलर हैं और उसका MP की ब्यूरोक्रेसी में काफी प्रभाव और दखल है। ये भी कहा जा रहा है कि MP में IAS और IPS के ट्रांसफर और पोस्टिंग में भी अश्विनी शर्मा का खासा दखल रहता है। दिखावे के लिए अश्विनी आरोग्य जन कल्याण नाम का एक NGO चलाता है। लेकिन जानकारों का कहना है कि उसका मुख्य काम लाइजनिंग करना है। अश्विनी के दोस्तों में बड़े रसूख वाले अफसर, नेता और इंडस्ट्रियलिस्ट शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक भोपाल में प्लेटिनम प्लाजा की पांचवी और छठी मंजिल का मालिकाना हक अश्विनी के पास है। यहां उसके करीब 15 फ्लैट है, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए है। प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा भोपाल के आर्म्ड डीलर हैं। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। कहा जाता है कि दोनों की सीएम हाउस तक सीधे पहुंच थी। बताया जा रहा है कि प्रवीण कक्कड़ इन्हीं के माध्यम से डीलिंग करता था। अश्विन शर्मा की कई भाजपा नेताओं से भी नजदीकी की बात सामने आई है। प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा दोनों ही प्रवीण कक्कड़ के बेहद करीबी माने जाते हैं। प्रवीण कक्कड़ जब भी भोपाल में रहते तो इन प्रतीक जोशी अश्विन शर्मा से मिलने आते थे।

(Visited 172 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT