देखिए हटा के शातिर चोर की करतूत, बाइक चुराने के बाद किया ऐसा काम

हटा थाना क्षेत्र के रमाकवि वार्ड में दिन दहाड़े एक चोर ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर की पूरी करतूत पास में ही लगे cctv कैमरे में कैद हो गई लेकिन कैमरों से बेख़बर चोर बाइक चोरी के बाद भी दोबारा मौके पर पहुंच गया। ये शातिर चोर घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित पक्ष से बाकायदा बातचीत भी करता रहा और फिर फरार हो गया। cctv फुटेज देखने के बाद जब घरवालों ने देखा कि जो व्यक्ति उनके साथ बात कर रहा था उसी ने बाइक चुराई है तो उनके भी आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। पीड़ित इरशाद खान ने हटा थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस cctv फुटेज के आधार पर चोर की तलाश और पतासाजी में जुट गई है।

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT