शिवराज की मौजूदगी में सतना सांसद ने किया श्री गणेश

सतना लोक सभा सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी गणेश सिंह ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। नामांकन भरने के बाद गणेश सिंह ने शक्ति प्रदर्शन भी किया। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के कई नेता शामिल हुए। हालांकि इस दौरान समय बीत जाने के कारण नामांकन पत्र दाखिल करने में विवाद भी हुआ पर सांसद महोदय ने अंततः अपना काम करवा ही लिया। साथ ही शक्ति प्रदर्शन के दौरान भाजपा की गुटबाजी भी देखने को मिली जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह के आने के बाद भी पांच में से तीन विधायकों ने कार्यक्रम से कन्नी काट ली और पार्टी संगठन के एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारी शक्ति प्रदर्शन में नहीं पहुंचे। गौौरतलब है कि भाजपा ने गणेश सिंह पर चौथी बार भरोसा जताया है पर उनके जनाधार और क्षेत्र में किए गए कामों को देखकर यही लगता है कि कभी भी विरोध की यह चिंगारी आग का रूप ले सकती है और पार्टी को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है।

(Visited 127 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT