Loksabha Election 2019- देखिए कहां मंच पर BJP नेताओं के बीच चले लात-जूते

पार्टी विथ डिफरेंस का दावा करने वाली बीजेपी में अब दूसरे दलों के लोग भी बड़ी संख्या में आ गए हैं और दूसरे दलों की खामियां या कहें कि गलत बातें भी आ गई हैं। यानी कि पार्टी के कार्यक्रमों में जूतम पैजार अब बीजेपी में भी आम बात होने लगी है। ऐसा ही नजारा सामने आया है महाराष्ट्र के जलगांव से जहां पर बीजेपी के दो गुट आपस में भिड़ गए। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन की मौजूदगी में ही मंच पर जमकर लात घूंसे चले। बीच-बचाव की कोशिश में महाजन के साथ भी धक्कामुक्की हुई। बाद में पुलिस को मैदान में उतरना पड़ा और आपस में उलझे बीजेपी कार्यकर्ताओं को अलग कराया गया।

(Visited 56 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT