शराबी दूल्हे ने साले को पीटा

ग्वलियर के थाटीपुर में बीती रात फलदान चढ़ने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के भाई को पीट दिया जिस पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर शादी तोड़ दी, दोनों की शादी 14 अप्रैल को होनी थी… दुल्हन ने अपने भाई को थाने पर ले जाकर दूल्हा और दूल्हे के भाइयों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज भी कराया… शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ की कोशिशें शुरू कर दीं है… दरअसल मुरार मुक्तिधाम के पास बुधवार की रात फलदान व लगुन का कार्यक्रम आयोजित किया था… रात में पूरा कार्यक्रम निपटने के बाद दूल्हे व उसके दोस्तों ने छोटे साले राजबहादुर को रोक लिया और रात में शराब पार्टी भी हुई… देसी शराब के नशे में बहके दूल्हे ने अपने साले से दहेज कम देने को लेकर… ताने देना शुरू कर दिए जिस का विरोध करने पर दूल्हे दौलत राम ने अपने साथियों के साथ मिलकर साले की लाठी डंडों से बेरहमी से पिटाई की

(Visited 57 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT