17 मिनिट में हो गई शादी !

गंजबासौदा में धर्मगुरु रामपाल के शिष्यों ने ग्राम महोली और ग्राम बड़वासा में दहेज मुक्त विवाह संपन्न कराया। केवल 17 मिनट में बिना दहेज और बिना शोर-शराबे के बिना किसी दिखावे की शादी समारोह संपन्न हो गया। विवाह के पहले उपस्थित लोगों को संत रामपाल के प्रवचन सुनाए गए और संत रामपाल की गुरुवाणी और अमृतवाणी को सुनाकर विवाह संपन्न किया गया। ग्राम बड़वासा निवासी रणधीर सिंह रघुवंशी के बेटे राजेश रघुवंशी की शादी महोली उदयपुर के रहने वाले महेश सिंह रघुवंशी की बेटी अनुप्रिया से तय हुई थी। दोनों ही पक्ष संत रामपाल के शिष्य हैं और उनकी मंशा थी कि इस तरह से शादी करवाई जाए। इसके लिए खासतौर पर ऋग्वेद मंडल 9 के सूक्त 40 के अनुसार ज्योति यज्ञ के फेरे लेकर विवाह संपन्न कराया गया।

(Visited 121 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT