विद्या के मंदिर में चोरी, सीसीटीवी तक ले गए चोर

जांजगीर चांपा जिले के बाराद्वार थाना के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सकरेली में चोरों ने विद्या के मंदिर को भी नहीं बख्शा। शासकीय हाई स्कूल सकरेली मे चोरों ने बीती रात धावा बोलकर स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे कंप्यूटर और शिक्षकों का पंचिंग करने वाला टेबलेट चुरा लिया। जानकारी के मुताबिक पूरा सामान लगभग 80 हजार रुपए कीमत का है। सुबह जब स्कूल के शिक्षक स्कूल में आए तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश की जा रही है।

(Visited 74 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT