विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमाकांत भार्गव गुरुवार को सलकनपुर पुहचे और माता विजासन की पूजा आरती की। इस दौरान भार्गव के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पूजा के बाद भार्गव ने अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। सलकनपुर और बुधनी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रमाकांत भार्गव का जोरदार स्वागत किया।आपको बता दें कि रमाकांत भार्गव बुधनी विधानसभा इलाके के ही रहने वाले हैं और यहां से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास माने जाते हैं।