दिग्गी राजा ने किसको कहा था टंच माल?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान अक्सर विवाद या सुर्खियों का कारण बनते हैं। ऐसा ही विवादास्पद बयान दिग्विजय सिंह ने 2013 में दिया था। जुलाई 2013 में दिग्विज सिंह मंदसौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उस सभा में उन्होंने कांग्रेस की तत्कालीन सांसद मीनाक्षी नटराजन की तारीफ करना शुरू कर दिया और इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं भी पुराना जौहरी हूं, मुझे पता है कि कौन फर्जी है और कौन सही है ये सौ टंच माल हैं। हालांकि दिग्विजय सिंह का बयान मीडिया की सुर्खियां बनते ही कांग्रेस ने इससे पल्ला झाड़ लिया था लेकिन बीजेपी ने दिग्गी राजा को निशाने पर लेते हुए उन्हें मानसिक रूप से बीमार भी करार दिया था। बाद में दिग्विजय सिंह ने इस मामले में सफाई दी थी और कहा था कि सौ टंच माल से उनका आशय खरा सोना कहने से थे।

(Visited 192 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT