मुख्य चुनाव आयुक्त पहुंचे छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा जिले में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की वोटिंग 29 अप्रैल को होनी है। जिसको लेकर प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त डी कांताराव एक दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिले के कलेक्टर, पीठासीन, नोडल, एसपी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों के साथ चुनाव की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद कांताराव ने बताया कि प्रदेश में छिंदवाड़ा और इंदौर सीट को व्यय नियंत्रण के तहत सेंसटिव माना गया है। प्रदेश में बहुत सालो बाद दो चुनाव एक साथ हो रहे हैं। पर शांतिपूर्ण चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने निष्पक्ष चुनाव के लिए सीआरपीएफ की टुकड़ी को तैनात करने की मांग भी पूरी कर दी।

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT