देवास में ट्रक में लगी आग

आग की लपटों से घिरे ट्रक की ये तस्वीरें देवास रेत मंडी के पास की हैं। जहां देवास के बीएनपी थाना क्षेत्र में एक ट्रक में अचानक आग लग गई और ट्रक धू-धू कर जलने लगा। घटना जानकारी लगते ही पुलिस और डायल 100 भी मौके पर पहुँच गए। और फायर बिग्रेड की टीम भी आग बुझाने में जुट गई। देवास की दो फायर बिग्रेड ने मिलकर आग पर काबू पाया। जनकारी के अनुसार ट्रक इंदौर से ग्वालियर की तरफ जा रहा था। और उसमें मछलियां रखी हुई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी नहीं किया जा सका है।

(Visited 123 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT