RSS के नेता ने हेमंत करकरे को कहा शैतान

शहीद हेमंत करकरे की मौत पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। साध्वी के बयान से उठे बवाल के बाद। अब

आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने। साध्वी प्रज्ञा का बचाव करते हुए। शहीद हेमंत करकरे को शैतान की उपाधि दी है। संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने एक चैनल से बातचीत में कहा कि साध्वी प्रज्ञा आतंकी नहीं हैं बल्कि देशभक्त हैं और इसलिए उनको टिकट दिए जाने पर जो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं वह आतंकियों और गद्दारों के साथ खड़े हैं। इंद्रेश कुमार के मुताबिक कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद नाम दिया है। इंद्रेश कुमार ने कहा कि हेमंत करकरे ने साध्वी को प्रताड़ित किया था वो नारी को प्रताड़ित करने के अपराधी हैं। उन्होंने कांग्रेस और नेताओं के बहकावे में आकर नारी पर जुल्म किया था।

(Visited 61 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT