प्रेमिका से मिलने गया था युवक, पड़ोसियों ने किया ये हाल

अमरवाड़ा में कुछ दिन पहले ही पुलिस को अनवर नाम के युवक का शव उसकी ही प्रेमिका के घर में मिला था। पर युवक की हत्या किसने की है। इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल खंगाली तो पूरा मामला साफ हो गया। गांव के ही कुछ लोगों ने युवक की हत्या की थी। दअसल अनवर अपनी प्रेमिका के यहाँ लगातार उससे मिलने आता जाता रहता था। जो कि गांव के कुछ लोगों को पसंद नहीं था। जिसके चलते उन्होंने अनवर को रात में पकड़ा और खेत में ले जाकर उसे जमकर पीटा साथ ही करंट लगाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और आरोपियों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

(Visited 45 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT