कहां मिला 1 लाख का डोडा चूरा ?

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दमोह पुलिस ने डोडा चूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत एक लाख बताई जा रही है। पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलते ही पूरे बस स्टैंड पर सघन चेकिंग शुरू कर दी। जिसके बाद भोपाल से आ रही बस में पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथो पकड़ा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई में शामिल होने वाले पुलिसकर्मियों को पुरुस्कार देने की घोषणा भी की है।

(Visited 92 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT