बड़ा खुलासा- बड़वानी में पप्पू खिला रहा था सट्टा

बड़वानी के अंजड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर पप्पू बंसल के घर से 6 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 16 मोबाइल फोन सहित सालों से चल रहे सट्टे के लाखों का हिसाब जब्त किया है। पुलिस ने सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी को जमानत दे दी गई है। पर पुलिस को सटोरियों के रजिस्टर से बड़े खुलासे की उम्मीद है। पुलिस के अनुसार सटोरियों के रजिस्टर से देश भर में चल रहे सट्टे के कारोबार का खुलासा हो सकता है। वहीं शहर के कांग्रेस नेता का कहना है कि यह कारोबार भाजपा नेताओं की शह पर चल रहा था। जिसकी उन्होंने कई बार शिकायत भी की थी।

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT