BIG Breaking News- भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर ने वापस लिया नामांकन, कहा नहीं लड़ना चुनाव

भोपाल लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने वाली प्रज्ञा ठाकुर पति राधेश्याम ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। दरअसल प्रज्ञा ठाकुर का नाम बीजेपी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मिलता जुलता था और बीजेपी को डर था कि कहीं नामों की समानता के कारण साध्वी प्रज्ञा के वोट न कट जाएं। लेकिन बीजेपी को राहत की सांस तब मिली जब प्रज्ञा ठाकुर पति राधेश्याम ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। प्रज्ञा ठाकुर ने साध्वी प्रज्ञा के समर्थन में नाम वापस लिया है। प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को साध्वी प्रज्ञा के घर पहुंची जहां साध्वी प्रज्ञा ने प्रज्ञा ठाकुर को भगवा वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

(Visited 1560 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT