इस अमीर देश में महिलाओं को क्यों जलाना पड़ रहा है अंडरगारमेंट्स?

स्विटजरलैंड को प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया के सबसे अमीर देशों में शामिल किया जाता है लेकिन यहां पर भी महिलाओं के साथ गैर-बराबरी का व्यवहार और यौन हिंसा आम बात है। स्विटज़रलैंड की महिलाओं ने अब भेदभाव के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। देश भर में लाखों की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतरीं और लैंगिक असमानता, छेड़छाड़, पुरुषों की तुलना में कम वेतन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को पर्पल वेव का नाम दिया गया क्योंकि अधिकांश महिलाओं ने इस दौरान पर्पल ड्रेस पहनी हुई थी। खास बात ये रही कि इस प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया और लौसेन नामक शहर में बीच चौराहे पर अपने अंडरगारमेंट्स की होली जलाई। आपको बता दें कि लगभग 28 साल पहले भी स्विटज़रलैंड में समानता की मांग को लेकर महिलाओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया था और अब फिर से देश के एक दर्जन शहरों में ये प्रदर्शन हो रहे हैं और लाखों की संख्या में महिलाएं अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT