CM भूपेश बघेल ने योग दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आम नागरिकों से योग को जीवन शैली में शामिल करने का आव्हान किया है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग का उल्लेख हमारे प्राचीन साहित्य में मिलता है। हमारे ऋषि मुनियों ने हजारों साल पहले शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए अनेक विधियों की खोज की थी। उन्होंने कहा है कि योग वस्तुतः शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की प्रक्रिया है। योग से बिना किसी खर्च के लोग अपने शरीर को स्वस्थ और निरोग रख सकते हैं। यह आधुनिक जीवन शैली से जुड़ी अनेक समस्याओं से भी निजात दिलाती है।
उल्लेखनीय है कि आज योग को पूरे विश्व में मान्यता मिल चुकी है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर प्रतिवर्ष योग दिवस का आयोजन किया जाता है।

(Visited 71 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT