सेंधवा में खुला वाटर ATM

शुद्ध और साफ ठंडा पानी वाजिब कीमत पर हर व्यक्ति को उपलब्ध हो पाए इसी उद्देश्य को लेकर सेंधवा नगपालिका ने शहर में जगह-जगह वाटर एटीएम लगाने की पहल की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि हर व्यक्ति हर समय बोतलबंद पानी पीना अफोर्ड नहीं कर सकता। इस तरह के वाटर एटीएम खुल जाने से गरीब, मेहनतकश मजदूरों और बाहर से आने वाले लोगों को भी कम दाम पर शुद्ध ठंडा पानी मिल सकेगा। शहर में तलावडी ओर पुराना बस स्टैंड पर वाटर एटीएम की सुविधा काे फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष बसन्ती बाई यादव, सीएमओ मधु चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अरुण चौधरी, इंजीनियर राजेश मिश्रा, सुनील अग्रवाल, वार्ड पार्षद समेत कई अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

(Visited 119 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT