MP में बाबाओं की पॉलिटिक्स, फिर प्रगट हुए मिर्ची बाबा

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनावों के समय सुर्खियों में छाए रहे स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा एक बार फिर मीडिया के सामने प्रगट हुए हैं। दिग्विजय सिंह के चुनाव नहीं जीतने पर जिंदा समाधि लेने का दावा करके सुर्खियों में आए मिर्ची बाबा ने अब निरंजनी अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष संत नरेंद्र गिरी महाराज और बीजेपी पर हमला बोला है। वैराग्यानंद ने आरोप लगाया है कि संत नरेंद्र गिरी और उनके सहयोगी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं मिर्ची बाबा ने अब दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोकसभा चुनाव में हार के लिए ईवीएम पर ठीकरा फोड़ा है। भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मिर्ची बाबा वैराग्यानंद ने ये आरोप लगाए हैं।

(Visited 33 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT