कैलाश जोशी की पत्नि को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की पत्नी ताराबाई जोशी के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नगर हाटपीपलया में पहुंचे….. जोशी के निवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तारा बाई जोशी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए… और शोकाकुल परिवार के दीपक जोशी योगेश जोशी को सांत्वना दी… इस अवसर पर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी कन्नौद विधायक आशीष शर्मा जिला अध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार भी मौजूद थे…जिसके बाद पत्रकारों की प्रेसवार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार के मुखिया  मुख्यमंत्री कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि…. कमलनाथ सरकार प्रदेश की सारी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित नहीं कर रही है….. लाड़ली लक्ष्मी योजना… गर्भवती योजना कन्यादान योजना…. कर्ज माफी पर किसानों के साथ छलावा किया है… गरीब परिवार को आधी कीमत में बिजली देने का वादा पूरा नहीं किया गया… केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए की राशि प्रदेश सरकार को दी… लेकिन फिर भी प्रदेश सरकार प्रदेश में योजनाओं को पूर्ण नहीं कर पा रही है…. कमलनाथ को तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए…. न्यूजलाइवएमपी के लिए देवास से रईस पठान की रिपोर्ट….

(Visited 85 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT