क्या झाबुआ में बीजेपी ने मान ली हार, झाबुआ में पार्टी का क्यों ठंडा पड़ा प्रचार?

झाबुआ में सीएम की चुनावी रैली के साथ चुनावी जंग का आगाज किया है. इस एक विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झौंक दी है. सीएम ने प्रचार शुरू कर दिया है. और स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं. लेकिन बीजेपी यहां से नदारद दिख रही है. जबकि बीजेपी के ही बागी निर्दलीय प्रत्याशी बन कर उसका खेल बिगाड़ने के लिए तैयार हैं. उसके बावजूद झाबुआ उपचुनाव में बीजेपी की खामोशी समझ से परे हैं. केंद्र के दिग्गज नेता तो दूर की बात प्रदेश के बड़े नेता भी यहां अभी कोई खास एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं. ऐसे में राजनीतिक विशलेष्क भी ये सोचने पर मजबूर हैं कि बीजेपी में आखिर इतना सन्नाटा क्यों पसरा है. क्या पार्टी का ध्यान फिलहाल उन प्रदेशों पर है जहां अभी चुनाव होने हैं. इसलिए इस एक सीट पर वो ध्यान नहीं दे रही. या कांग्रेस शासित मध्यप्रदेश में होने वाले इस उपचुनाव में वो पहले ही अपनी हार मान चुकी है.

(Visited 41 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT