आबकारी विभाग ने अवैध शराब की भट्टियों पर कार्रवाई की

सनावद पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम के साथ मिलकर अवैध शराब की भट्टियों पर कार्रवाई की है. इस दौरान दो गांवों में संयुक्त रूप से दबिश दी गई. कार्रवाई में हजारों रुपए की महुआ लहान और कच्ची शराब को नष्ट किया. इसके साथ ही शराब बनाने की सामग्री भी नष्ट कराई है और अबैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही की. जिसमे 1800 किलो महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया . इससे अवैध शराब बनने में उपयोग होने वाला था . जप्त सामग्री की कीमत करीब 95 हजार रुपये थी. साथ ही 38 लीटर हाथभट्टी एवं देशी शराब जप्त कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगें सभी मामलों में कुल 5 प्रकरण दर्ज किये गये. न्यूजलाइवएमपी के लिए सनावद से विवेक विद्यार्थी की रिपोर्ट

(Visited 29 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT