सड़क पर तड़पते धायल को देख शिवराज ने रोका काफिला , खुद अस्पताल पहुंचाय

रविवार रात वीआईपी रोड पर बाइक फिसलने से घायल हुए एक युवक को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रुकवाकर अस्पताल पहुंचाया. इस हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी थी. उस वक्त पूर्व मुख्यमंत्री चौहान वीआईपी रोड होते हुए अपने घर लौट रहे थे . नूर-उस-सबाह होटल के पास शुभम की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई . शुभम के सिर में चोट लगने से काफी खून बह रहा था. तभी लालघाटी की तरफ से लौट रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने जब सड़क पर पड़े घायल युवक को देख तो उन्होंने अपना काफिला रुकवा लिया. एंबुलेंस आने में देर होने के कारण उन्होंने काफिले की एक कार से उसे अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद डॉक्टरों ने शुभम की हालत खतरे से बाहर बताई है.

(Visited 50 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT