
Cabinet minister Imarti devi ने फिर दिया अजीबोगरीब बयान, बेटी सम्मान समारोह में कही अजीब बात
मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी हर बार कुछ ऐसा कर जाती हैं कि सुर्खियों की फेवरेट बन जाती हैं. कभी अपने नाच गाने को लेकर तो कभी ये अलबेली इमरती ऐसे बयान दे जाती है कि या तो आप हंस हंस कर लोटपोट हो जाएं या फिर हैरानी से आंखें फाड़े कुछ सोचने पर मजबूर हो जाएं. इस बार इमरती देवी शिवपुरी में बेटी सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंची थी. वहां कुछ ऐसा कह गईं जिसे सुनने समझने में थोड़ा वक्त लग गया. भाषण तो उनका बेटियों के सम्मान में ही था. जिन्हें पढ़ाने लिखाने की हिमायत कर रही थीं इमरतीं. पर अचानक ये कह गईं कि अगर बेटी कम पढ़े लिखे तो फिक्र मत करना क्योंकि वो इमरती देवी तो बन ही जाएगी. अब इसका क्या मतलब हुआ. क्या इमरती को भी ये अहसास है कि कम पढ़े लिखे होने के बाद भी वो प्रदेश की काबिना मंत्री हैं. हाल ही में नानी बनीं इमरती ने बेटियों के शान में भी कसीदे काढ़े और बेटों के लिए कह गईं कि बेटे होंगे तो पहले बियर पीना सीखेंगे.
बाइट- इमरती देवी, कैबिनेट मंत्री, मप्र
और फिर बेटियों को सीख देने में भी पीछे नहीं रहीं.
बाइट- इमरती देवी, कैबिनेट मंत्री, मप्र







