Hyderabad में मंत्रियों ने खुले मंच पर खाया मुर्गा. ये थी वजह

#coronavirus
#Hyderabad
#mantri
ये नजारा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. जहां मंच पर खड़े तेलंगाना सरकार के मंत्रियों ने अचानक चिकन खाना शुरू कर दिया. चिकन खाने वाले मंत्रियों में मंत्री केटी रामाराव, इतेला राजेंद्र, श्रीनिवास यादव शामिल हैं. उनके अलावा सांसद डॉ रंजीत रेड्डी भी मंच पर मुर्गे का मजा लेते दिखाए दिए. पर ये उनके लिए किसी दावत का हिस्सा नहीं थे. बल्कि लोगों को अवेयर करने के लिए मंत्रियों ने ये कदम उठाया है. दरअसल ये अफवाह तेजी से फैल रही है कि चिकिन या अंडे खाने से कोरोना वायरस का हमला हो सकता है. इस अफवाह को मिटाने और लोगों के मन से ये भ्रम दूर करने के लिए मंत्रियों ने मुर्गा खाया. और लोगों को यकीन दिलाने की कोशिश की कि मुर्गा खाना एकदम सेफ है.

(Visited 115 times, 1 visits today)

You might be interested in

LEAVE YOUR COMMENT