महामारी से लड़ रहे डॉक्टर और पुलिस का ये जज्बा पहले कभी नहीं दिखा. जरूर देखें वीडियो

ये नजारा भोपाल के नर्मदा ट्रामा अस्पताल के बाहर का है. एक तरफ वो हैं जो कोरोना से लोगों का इलाज कर रहे हैं. एक तरफ वो हैं जो कोरोना न फैले इसके लिए दिन रात सड़कों पर डटे हुए हैं. डॉक्टर्स और पुलिस ने एक दूसरे के आमने सामने खड़े होकर एकदूसरे के लिए तालियां बजाईं. नर्मदा ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर्स ने पुलिस को शुक्रिया अदा किया कि वो सुरक्षित वातावरण में काम कर पा रहे हैं. तो हबीबगंज के सीएसपी और टीआई के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने डॉक्टर्स का धन्यवाद किया कि वो इस महामारी से लड़ पा रहे हैं. इस नई पहल के जरिए दोनों वर्गों ने एक दूसरे का मनोबल बढ़ाया. खासबात ये है कि इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ध्यान रखा.

(Visited 35 times, 1 visits today)

You might be interested in