पुलवामा जैसे हमले में इस्तेमाल होने वाली कार का राज फाश, इस आतंकी संगठन से नाता

#pulwama
#hijbulmujahidin
#jaeshemuhammad
#newlivenational
#kashmirpolice
#india
#nationalnews
#securityforces
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक और घिनौनी साजिश को अंजाम देने के लिए जिस कार का उपयोग हुआ. उससे जुड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है. आपको बता दें जिस सफेद कार के जरिए ब्लास्ट को अंजाम दिया जाना था उस कार के मालिक हिदायतुल्ला के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शोपियां का रहने वाला हिदायतुल्ला एक साल पहले हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था. इस कार का उपयोग पुलवामा जैसे एक और घातक हमले को अंजाम देने के लिए किया जाना था. लेकिन सुरक्षाबलों ने पहले ही कार को ब्लास्ट कर दिया. जिसके साथ आतंकी मंसूबे भी धराशाई हो गए. आतंकियों ने विस्फोटक से भरी कार के लिए जिस नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. कश्मीर पुलिस पहले ही ये बता चुकी है कि इस हमले में जैश ए मोहम्मद का हाथ था जिसमें हिजबुल मुजाहिदीन भी उसकी मदद कर रहा था.

(Visited 77 times, 1 visits today)

You might be interested in