शनिवार-रविवार टोटल लाॅकडाउन बाकी पांच दिन दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे सभी बाजार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज से दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है. इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है. आदेश के मुताबिक आज से जिले में दुकानें सिर्फ दोपहर 2 बजे तक ही खुल सकेंगी. जिला प्रशासन ने यह फैसला बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया है. साथ ही जिला प्रशासन ने भिंड और मुरैना की सीमाएं भी सील कर दिया है. आदेश के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जिले में शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन भी रहेगा. इस दौरान दूध, मेडिकल स्टोर और पेट्रोल पंप को ही खोलने की अनुमति होगी. नियमों का पालन हो सके इसके लिए जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिया है.
#Gwalior
#corona
#covid19
#mpnews
#lockdown

(Visited 80 times, 1 visits today)

You might be interested in