MP में नई कोरोना गाइडलाइंस, राजनीतिक कार्यक्रमों का जिक्र नहीं

मध्य प्रदेश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. मध्य प्रदेश गृह विभाग ने कोरोना को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं. गृह विभाग के निर्देश के बाद सभी ​कलेक्टर अपने-अपने जिलों में गाइडलाइन जारी कर रहे हैं. हालांकि, गृह विभाग की नई कोरोना गाइडलाइंस में राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर कोई जिक्र तक नहीं किया गया है. इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि पर्दे के पीछे पॉलिटिकल गैदरिंग को छूट क्यों दी जा रही है. जबकि धार्मिक स्थलों के लिए पाबंदी लगाई गई है. लोगो का कहना है कि सियासी दल खुद नियम पालन नहीं करेंगे तो आम लोगों से क्यों उम्मीद करते हैं . आप को बता दें कि mp में 25 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं. इसकी तैयारियों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के पार्टी दफ्तरों में लगातार कार्यक्रम किए जा रहे हैं.
#scindia
#mpnews
#newslivemp
#shivrajsinghchouhan
#bjp
#upchunav
#corona
#covid19

(Visited 52 times, 1 visits today)

You might be interested in