मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव हुए चार मानसून सिस्टम, राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश जुलाई का दूसरा पखवाड़ा शुरू होते ही एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो गए हैं. मौसम विभाग की मानें तो सावन के महीने में मध्य प्रदेश अच्छी बारिश होने की पूरी उम्मीद है. राज्य के उज्जैन, इंदौर और शहडोल संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीते बुधवार को भी मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई. जिसमें की 17 शहरों में 2 इंच से ज्यादा बारिश हुई. जबलपुर मौसम केंद्र की मानें तो इन चारों मानसून सिस्टम का असर अगले तीन से चार दिन तक मध्य प्रदेश में दिखेगा. मौसम विभाग ने गुरुवार को उज्जैन इंदौर शहडोल संभागों के अलावा छिंदवाड़ा सिवनी और नरसिंहपुर जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
#mpnews
#barush
#bhopal
#HeavyRainalertinmp

(Visited 44 times, 1 visits today)

You might be interested in