शिवराज के मंत्रियों पर कमलनाथ की शैडो कैबिनेट रखेगी नज़र

बीजेपी के आरोपों का जवाब देने के लिए टीम कमलनाथ तैयार है. कांग्रेस पार्टी शिवराज सरकार के मंत्रियों पर नजर रखने के लिए शैडो केबिनेट बनाने जा रही है. कांग्रेस सरकार में रहे मंत्रियों और विधायकों को जिम्मेदारी दी जाएगी कि वो बीजेपी सरकार के मंत्रियों के कामकाज पर नज़र रखें.खासतौर से सिंधिया समर्थक मंत्रियों से तो नज़र ही न हटायी जाए.कमलनाथ सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी कांग्रेस अब शिवराज सरकार की घेराबंदी के लिए तैयार है. पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर शैडो कैबिनेट बनाने का फैसला हुआ है. कांग्रेस पार्टी के विधायक शिवराज सरकार के मंत्रियों के कामकाज की निगरानी करेंगे और तथ्यों के आधार पर गड़बड़ियों की जानकारी जनता के बीच रखेंगे.
#BJP
#kamalnath
#congressgovernment
#scindia
#mpnews
#newslivemp
#shivrajsinghchouhan
#bjp
#jasvantjatav
#upchunav
#JyotiradityaScindia
#aagarmalava
#budhani

(Visited 81 times, 1 visits today)

You might be interested in