लक्ष्मण सिंह ने दी नसीहत- ‘तांत्रिक बाबाओं’ से बचकर रहे कांग्रेस

अक्सर पाटी लाइन से हटकर बयान देने चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह एक बार फिर से सुखियों में आ गए हैं . लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए है और उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी दारा तंत्र मत्र का सहार लेने की बात कही है . बुधवार को लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर अपनी ही पार्टी को बाबाओं से दूर रहने की नसीहत दी है. लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘हम कांग्रेस के साथी भाजपा, संघ की विचारधारा को निरंतर कोसते हैं, मैं भी उनकी विचारधारा से सहमत नहीं हूं. परंतु कांग्रेस की विचारधारा कहां लुप्त हो गई कि चुनाव में हमें ‘दुष्ट’ तांत्रिक बाबाओं की मदद लेनी पड़ रही है .इस ट्वीट में उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी टैग किया है. हालांकि अपने ट्वीट में उन्होंने किसी बाबा का नाम नहीं लिखा लेकिन उनका निशाना इन दिनों कांग्रेस खेमे में चल रहे कंप्यूटर बाबा और मिर्ची बाबा पर है. इससे पहले भी वे कांग्रेस में बाबाओं की बढ़ती सक्रियता पर पार्टी को चेता चुके हैं. #LakshmanSingh #byelection #congress #madhyapradesh #digvijaysinghbrother #MLALakshmanSingh

(Visited 306 times, 1 visits today)

You might be interested in