मुनाफाखोर-जमखोरों पर कृषि मंत्री का सख्त रूख. देंगे ऐसी सख्त सजा.

खाद बीज के जमाखोरऔर मुनाफा खोरों पर मध्यप्रदेश की सरकार सख्त रूख अपना रही है. कृषि मंत्री के नए रूख से जमाखोरों और मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया है. ऐसे लोगों पर कृषि विभाग की ताबड़तोड कार्रवाई ने जमाखोरों की नींद उड़ा दी है. खरीफ फसलों की बोनी के साथ ही कृषि मंत्री एक्शन मोड में आ चुके हैं. कमल पटेल ने खाद के अवैध भंडारण, अमानक एवं बिना दस्तावेज के अवैध रूप से ऊंचे दाम पर खाद बेचने वाले, ब्लेकमार्केटिंग करने वाली निजी संस्थाओं, निजी कृषि सेवा केंद्रों, और निजी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. जिसके तहत 14 जिलों की 28 संस्थाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए गए हैं. ऐसे लोगों को खुद कृषि मंत्री ने सख्त हिदायत दी है कि सुधर जाएं वर्ना राष्ट्रदोह की कार्रवाई भी हो सकती है.
अपने इस रवैये से कमल पटेल ने साफ कर दिया है कि किसान पुत्र सीएम और कृषि मंत्री के राज में अन्नदाता के साथ नाइंसाफी और बेइमानी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

(Visited 48 times, 1 visits today)

You might be interested in