MP: कांग्रेस का ऑफर, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को मास्क पहनाने वाले को 11 हजार का इनाम पाएं

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने वाले बीजेपी नेता को 11000 रुपये का इनाम दिया जाएगा. दरसल मामला ये है की कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि जो कोई भी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के लिए मना लेगा, उसको कांग्रेस पार्टी 11 हजार रुपये का नकद इनाम देगी.इनाम का ऐलान करते हुए नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक निरंतर जनता से अपील कर रहे हैं कि कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें. हमेशा चेहरे पर मास्क लगाएं 2 गज की दूरी रखें, लेकिन प्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर इन अपीलों का कोई असर नहीं है. वो रोज कोरोना की गाइडलाइन का मजाक उड़ाते दिखते हैं.
#narottam mishra
#corona
#covid19
#mpnews
#bhopal

(Visited 53 times, 1 visits today)

You might be interested in