बारदान की कमी के चलते किसान फिर उतरा सड़को पर

आगर मालवा जिले में किसानों की परेशानी खत्म होने का नाम ही नही ले रही है, आज अलग अलग उपार्जन केंद्रों के किसानों ने आक्रोशित होते हुवे दो बार चक्काजाम कर दिया, एक बार तो जैसे तैसे किसान मान गए मगर दुसरी बार किसानों के चक्काजाम में कांग्रेसी भी साथ आ गए, किसानों का आरोप है कि पिछले 5 दिनों से वो उपज तुलवाने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन उनकी उपज नही तोली जा रही है . केंद्र प्रभारी का कहना है कि वारदान खत्म हो गए हैं, साथ ही पुराने मेसेज वालों का माल नही तोला जा रहा है जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम और एसडीओपी छावनी नाका पंहुंचे और किसानों से चर्चा कर समझाने का प्रयास किया . आगर से रहमान कुरैशी कि रिपोर्ट

(Visited 47 times, 1 visits today)

You might be interested in