ग्वालियर में होटल में आग, बुजुर्गों को ऐसे बचाया

ग्वालियर के सिटी सेंटर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. जब यहां के सिरोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एमके एलेगजर सिटी के बेसमेंट में आग लग गई .आग की लपटें बेसमेंट से उठी तो पूरी बहुमंजिला इमारत में धुआं धुआं फैल गया और लोग घुटन से घबराकर अपने फ्लैट की बालकनी में आ गए. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की .और फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक मशीन से ऐसे बुजुर्गों और महिलाओं को बालकनी के रास्ते से निकालने की कोशिश की गई. मौके पर फायर ब्रिगेड के अमले के अलावा स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए थे .प्रशासन का कहना है कि आग का कारण एमके एलेग्ज़र सिटी के बेसमेंट में रखा कबाड़ और शार्ट सर्किट हो सकता है .ग्वालियर से अमित श्रीवास्तव

(Visited 28 times, 1 visits today)

You might be interested in