चना तुलाई केन्द्र पर भारी अनियमितता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में चना तुलाई केन्द्र पर बडी अनिमियता देखने को मिली, जिसको लेकर किसान परेशान है . किसानो का कहना है कि कर्मचारी की मिलीभगत से धटिया चना तौला जा रहा हैं .प्राप्त जानकारी के अनुसार नसरुल्लागंज क्षेत्र के चना तुलाई केन्द्र पर भारी अनिमियता देखने को मिली है . जहाँ पर करीब 31 क्विंटल लगाभग चना बिना जांच किए तौल लिया गया, जिसकी शिकायत किसानों ने प्रशासन की , तो वही प्रशासन ने मामले पर संज्ञान लेते हुए, कार्यवाही करते हुए चने बोरियों को जप्त करते हुए, दोषियों के खिलाफ जल्दी ही कार्रवाई की बात कही .बुधनी से मुकेश प्रजापति की रिपोर्ट

(Visited 51 times, 1 visits today)

You might be interested in